सबकी खबर , पैनी नज़र

हिमाचल में EVM सुरक्षा पर 8 करोड़ का खर्चा: स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर डबल लॉक और थ्री लेयर सिक्योरिटी

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 13 नवंबर, 2022
हिमाचल में मतदान के बाद EVM की सुरक्षा के लिए निर्वाचन विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। EVM सुरक्षा के 3
घेरों के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई है।प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं जहां पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथ से EVM
हो डबल लॉक के बीच सुरक्षित रखा गया है। EVM की मशीनें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने फुल प्रूफ तरीके से स्ट्रॉन्ग रूम में डबल लॉक के
अंदर रखी गई। EVM की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर और बाहर CCTV कैमरे का भी कड़े पहले की व्यवस्था की गई है। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर EVM की सुरक्षा के लिए निर्वाचन विभाग ने जो 3 टायर सुरक्षा का पहरा लगाया है, उसमें तैनात जवान शिफ्ट में अपनी ड्यूटी देंगे। सबसे बाहर जिला की पुलिस के जवान
तैनात रहेंगे, उससे अंदर दूसरी लेयर में स्टेट आर्म पुलिस के जवान तैनात रहेंगे सबसे अंदर और मुख्य द्वार पर CAPF के
जवान तैनात हैं। यह सभी 24 घंटे EVM की सुरक्षा के लिए अपना पहरा देंगे।सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच भी अगर किसी राजनीतिक दल को EVM की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का कोई संदेह हो तो वह स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर अपना एजेंट भी रख सकता है, ताकि वह EVM की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त रहे।
EVM की सुरक्षा निर्वाचन विभाग के लिए आसान काम नहीं है। इसकी सुरक्षा पर
विभाग को 8 से 10 करोड़ों के खर्च करने पड़ेंगे। EVM की सुरक्षा के लिए प्रदेश में
68 स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं। उसके बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाया गया है। इसमें करीब 50 जवान EVM की सुरक्षा
के लिए अपनी ड्यूटी देंगे। राज्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि 25 दिनों तक EVM को स्ट्रॉन्ग रूम में 3 टायर सुरक्षा में रखा जाएगा।