Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

10-year-old girl dies after eating stale biryani, shops across the state raided | बासी बिरयानी खाने से 10 साल की बच्ची की मौत, राज्यभर की दुकानों पर छापेमारी

चेन्नई: तमिलनाडु में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार और शनिवार को पूरे प्रदेश के भोजनालयों, विशेष रूप से मांसाहारी रेस्टोरेन्ट और होटलों और रास्ते के किनारे बसे ढाबों पर छापेमारी की. विभाग के सूत्रों ने बताया कि गुरुवार रात बासी बिरयानी खाने के बाद तिरुवन्नामलाई (Tiruvannamalai) जिले के अरनी इलाके में 10 साल की बच्ची की फूड प्वाइजनिंग से मौत होने के बाद यह छापेमारी की गई है. 

क्या है मामला?

दस साल की छोटी बच्ची लोकशाना की 7 स्टार बिरयानी सेंटर में बिरयानी खाकर मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे अरनी इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं. इसके अलावा ‘उल्टी और जी मिचलाने’ की शिकायत के बाद करीब 21 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने कहा कि बासी खाने के सेवन से लोगों को यह दिक्कत पैदा हो गई है.

यह भी पढ़ें: BJP ने UP में फूंका चुनावी बिगुल, जेपी नड्डा ने शुरू किया ‘बूथ विजय अभियान’

होटल मालिक और कुक को किया गिरफ्तार

इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल परिसर का निरीक्षण किया और जांच के बाद पाया कि होटल में 15 किलो बासी चिकन मांस रखा हुआ था. पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भोजनालय को सील कर दिया और इसके बाद मालिक कादर बाशा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया और उसके रसोइए के साथ उसे भी पुलिस हिरासत में ले लिया गया.

पूरे राज्य में की छापेमारी

अरनी में 10 साल की बच्ची की मौत और 21 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने के बाद, खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य भर के रेस्टोरेन्ट, होटलों और रास्ते के किनारे के भोजनालयों में कई छापे मारे और भारी मात्रा में बासी और दूषित भोजन बरामद किया है. यह छापेमारी राज्य के खाद्य मंत्री आर. सक्कारापानी के निर्देश पर की गई थी. सक्कारापानी ने सूचना मिलने पर सतर्कता दिखाते हुए तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई और भोजनालयों पर छापेमारी के आदेश दिए.

यह भी पढ़ें: प्रीति जिंटा की बल्ले-बल्ले, पंजाब की टीम में मलान की जगह शामिल हुआ ये खिलाड़ी

10 साल की बच्ची की मौत के बाद एक्शन

इस छापेमारी पर खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री आर. सक्कारापानी ने कहा, ‘राज्य सरकार उपभोक्ताओं को बासी भोजन परोसने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह कार्रवाई तिरुवन्नामलाई के अरनी में एक भोजनालय में बासी बिरयानी खाने से 10 साल की बच्ची की मौत के बाद की जा रही है. इस भोजनालय से बासी और दूषित चिकन मांस बरामद किया गया था और हमने इसे सील कर दिया है.’

LIVE TV

Source link

Have something to say? Post your comment