सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 27, 2026 1:09 pm

25 proposals approved in Yogi cabinet UP government will distribute laptop or tablet to 1 crore students uppm | योगी कैबिनेट में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, UP के एक करोड़ छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप-टैबलेट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) की मंगलवार को कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting)  हुई. इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि बैठक में 25 बिंदुओं पर मुहर लगी है. इसमें युवाओं को टैबलेट (Tablet) वितरण को लेकर प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है. 

छात्रों को मिलेगा स्मार्टफोन या टैबलेट
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट या स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा. स्नातक, तकनीकी शिक्षा में बीटेक, पॉलिटेक्निक, चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े 60 लाख से 1 करोड़ छात्रों को टैबलेट या स्मार्टफोन दिया जाएगा. ये प्रकिया जेम पोर्टल के माध्यम से पूरी होगी, इसमें करीब 3000 के करीब बजट खर्च होगा.

ये भी पढ़ें- महंत नरेंद्र गिरी केस: आनंद गिरी और आद्या प्रसाद तिवारी की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, 19 को होगी अगली सुनवाई

एलआईजी घर खरीदने पर 500 रु. स्टांप शु्ल्क
योगी सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता के लिए एलआईजी घर खरीदने पर केवल 500 स्टांप शुल्क लेगी. सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि प्राइवेट बिल्डर्स जब ईडब्ल्यूएस के एलआईजी के मकान बनाते हैं, तो उनमें लाभार्थी को रजिस्ट्रेशन के लिए 60-80 हज़ार रुपये स्टैंप ड्यूटी के लिए देना पड़ जाता है. ऐसे में निर्णय किया गया है कि उसके विक्रय के लिए रजिस्ट्री फीस सिर्फ 500 रुपये ही होगी. वहीं, जनपद कानपुर नगर में सर्किट हाउस में अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी. जिसकी लागत 37.35 लाख रुपये होगी. 3 महीने में ये काम पूरा किया जाएगा. 

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

  • 23 बस स्टेशन पीपीपी मोड़ पर बन रहे हैं. वहीं, 17 बस स्टेशन को लेकर ई-टेंडर में प्रक्रिया में बदलाव हुआ है.
  • वाराणसी में 412 करोड़ की लागत से मार्ग का चौड़ीकरण होगा.
  • भदोही में कालीन के मार्ट में 269.10 करोड़ की लागत से उच्चीकरण होगा.
  • अंसगठित क्षेत्र के करीब 4.5 करोड़ मजदूरों, श्रमिको, कामगारों को लाभ के लिए मंजूरी दी गई है. इन्हें आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा.

 

ये भी पढ़ें- पीएम स्‍वनिधि योजना के क्रियान्‍वयन में UP देश में अव्‍वल, प्रधानमंत्री मोदी ने योगी सरकार के प्रयासों की सराहना की 

लखीमपुर में इसलिए लगाई रोक 
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार के प्रवक्ता ने राजनीतिक नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत ना मिलने का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि राजनीतिक नेताओं को लखीमपुर खीरी में रोक लगाई है. ये रोक कुछ दिन के लिए ही है. क्योंकि वो जगह संवेदनशील है. जांच में कोई बाधा ना पड़े इसलिए ऐसा किया गया. 

WATCH LIVE TV

Source link