सबकी खबर , पैनी नज़र

June 16, 2026 9:19 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 16, 2026 9:19 pm

न्यू शिमला स्थित अक्षरधाम मंदिर में 5 दिवसीय “जीवन उत्कर्ष महोत्सव”

17 जून से न्यू शिमला स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर, सेक्टर – 1, लेन – 1 में बुधवार 17 जून से रविवार 21 जून तक 5 दिन के “जीवन उत्कर्ष महोत्सव” का आयोजन किया गया है। यह उत्सव परमपूज्य महंतस्वामी महाराज की प्रेरणा से मनाया जा रहा है। इस विशिष्ट कार्यक्रम में आनेवाले सभी श्रोता भक्त 5 दिनों तक संस्था के विद्वान संतों के प्रेरक प्रवचनों माध्यम से अपने जीवन को सार्थक और उन्नत बनाने की प्रेरणा प्राप्त करेंगे। इन प्रवचनों में- बच्चों के संस्कार, भारत की प्रगति में हमारा योगदान, परम शांति का राजमार्ग, सच्ची समृद्धि का उपाय और पारिवारिक मूल्य, नशामुक्ति जैसे आज के ज्वलंत और जरूरी विषयों पर संत मार्गदर्शन देंगे।

न्यू शिमला में अक्षरधाम मंदिर की स्थापना से लेकर आज तक के 8 वर्षों में हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम एवं अभियान किए जाते हैं। प्रति वर्ष 3 से 5 दिन की धार्मिक कथाओं की पारायण, संस्था के बाल संस्कार केंद्र के बच्चों के नशा मुक्तिअभियान, पारिवारिक शांति अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, स्कूलों में बच्चों के लिए चल रहा देशव्यापी “चलो बनें आदर्श बालक” कार्यक्रम, संस्कार केंद्र द्वारा बालकों एवं युवाओं के लिए साप्ताहिक सत्संग सभाएं, युवाओं के लिए पर्सनलिटी डेवलपमेंट कार्यक्रम, परीक्षा की तैयारी, महिला एवं युवा दिवसजैसे विभिन्न वार्षिक पर्व एवं सामाजिक, पारिवारिक उत्कर्ष के कार्यक्रम संस्था एवं अक्षरधाम मंदिर की विशिष्ट पहचान बन चुके हैं।
मंदिर के सभागार में इस साल आयोजित किए जा रहे महोत्सव में 5 दिन तक प्रतिदिन संध्या 7.00 से 9.00 रात्रि तक संस्था के विद्वान संत हमारे पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्र के उत्थान के विषय में अत्यंत सरल एवं रोचकतरीके से प्रेरणा भरे प्रवचन प्रेंरदान करेंगे। कार्यक्रम में प्रवचन के साथ प्रतिदिन मधुर कीर्तन एवं प्रेरक वीडियो शो का भी आयोजन किया गया है।
उत्सव की तैयारी मंदिर के कार्यकर्ता महीने भर से उत्साहपूर्वक कर रहे हैं।
सभी शिमला वासियों को भी इस प्रेरक प्रवचनमाला में पधारने के हार्दिक निमंत्रण है।

गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी शिमला व राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कम्पनी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कम्पनी की स्थापना के 60 गौरवशाली वर्षों की रंगमंचीय यात्रा के पूर्ण होने के अवसर पर