Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

टेरियर सिक्यूरिटी सर्विसेस द्वारा भरे जायेंगे सिक्यूरिटी गार्ड के 600 पद

धर्मशाला,11 दिसंबरः क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि टेरियर सिक्यूरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 600 पद क्षेत्रीय रोज़गार अधिकारी धर्मशाला  को अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवी तथा आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष तक रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा 14 हजार 300 से 18 हजार 236 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कहा कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो तोे साथ लेकर आयें। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार 17 दिसंबर  को उप रोज़गार कार्यालय इन्दोरा में, 18 दिसंबर  को उप रोज़गार कार्यालय फतेहपुर में, 19दिसंबर  को उप रोज़गार कार्यालय, नगरोटा सुरियाँ में, 20 दिसंबर  को उप रोज़गार कार्यालय ज्वाली में, 22 दिसंबर  को उप रोज़गार कार्यालय बैजनाथ में, 23 दिसंबर 2025 को उप रोज़गार कार्यालय देहरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय साईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लाॅगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही टेरियर सिक्यूरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। विभागाीय साईट पर आनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल 72075-00008 पर संपर्क कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की मजबूती का आधार: केवल सिंह पठानिया
विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत कांग्रेस कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया समाधान