सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 3, 2026 5:26 pm

लंगूरो ने किया शिमला ग्रामीण के किसानों का हाल बेहाल। वन विभाग से लगाई गुहार

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 06 अगस्त 2022: ग्राम पंचायत नीन के अंतर्गत पड़ने वाले गाँव रौंड़ी, चेल, वनलोग,कढ़ेरु, नीन, में लगातार बढ़ रहे लंगूरो के आतंक से ग्रामीण बहुत परेशान हैं, प्रधान युवक मंडल नीन ललित शर्मा ने बताया कि हजारों की संख्या में लंगूर इन क्षेत्रों में फैल गये हैं, जो आये दिन फसलों को नष्ट कर रहे हैं। ललित शर्मा प्रधान युवक मंडल नीन सहित कुलभूषण शर्मा, दिनेश शर्मा, रोहित शर्मा, महेश वर्मा, महेंद्र वर्मा, नेक चन्द वर्मा ने वन विभाग से आग्रह हैं कि इस विषय को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलायें।