सबकी खबर , पैनी नज़र

September 24, 2026 5:33 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 24, 2026 5:33 am

हिमाचल में  विदेश भेजने के नाम पर ठगी

मंडी, (हिमदेव न्यूज़) 06 अगस्त 2022: हिमाचल में  विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला मंडी का है यहां पर विदेश भेजने के नाम पर 4.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार पैसे लेने के बाद आरोपी व उसके साथियों के फोन भी लगातार बंद आ रहे हैं और वे किसी तरह का संपर्क नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रही है। बल्ह पुलिस को दी शिकायत में प्रेम सिंह पुत्र हेतराम गांव धार डाकघर कपाही तहसील बल्ह जिला मंडी ने बताया कि उसकी जान -पहचान गांव सरसयालु निवासी विनोद के साथ है। विनोद ने विदेश भेजने के नाम पर नरेंद्र, बलबीर, श्यामलाल, कपिल, देशराज, उपेंद्र व काशीराम से चंडीगढ़ की कंपनी में कार्यरत नवदीप, शुभम व रवीना के साथ मिलकर 50-50 हजार रुपए ले लिए। यह राशि 4.50 लाख रुपए लाख रुपए बनती है। प्रेम सिंह ने आरोप लगाया कि पैसे देने के बाद इन लोगों का उन्हें या फिर अन्य को कोई फोन नहीं आया। जब वे फोन कर रहे हैं तो सभी का फोन बंद आ रहा है। बल्ह थाना पुलिस ने प्रेम की शिकायत पर विनोद, नवदीप, शुभम व रवीना के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज  कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धारा 420,120b आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।