सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 25, 2026 2:35 am

जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला, डॉक्टर आकांक्षा सूद के दिशा निर्देशों का विशेष योगदान

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 06 अगस्त, 2022:
स्वास्थ्य खण्ड सुन्नी के अधीन राज्य कायाकल्प पुरस्कारों 2021-22 में 4 (1 प्रथम PHC व 3 प्रशस्ति पुरस्कार ) पुरस्कार प्राप्त हुये। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण एस भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य खंड सुन्नी में अप्रैल 2022-मई 2022 में हुए कायाकल्प आकलन में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र खैरा को चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ अर्चित शर्मा के अधीन PHC ग्रामीण केटेगरी में जिला शिमला में पहला स्थान (2 लाख धन राशि) प्राप्त हुआ। नागरिक अस्पताल सुन्नी को खंड चिकिस्ता अधिकारी के अधीन CH 50 बेड़ड्ड में प्रशस्ति पुरस्कार (1 लाख धन राशि) प्राप्त हुआ है जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाबा व घैणी को चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ साक्षी व डॉ भव्या के अधीन प्रशस्ति पुरस्कार (50000 धन राशि )प्राप्त हुई है। डॉ प्रवीण एस भाटिया ने पुरस्कार प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इन पुरस्कारों में सीएमओ शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला डॉक्टर आकांक्षा सूद के दिशा निर्देशों का विशेष योगदान है तथा स्वास्थ्य खंड के चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।