सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 11, 2026 11:58 am

पुलिस में सेवाएं दे रही महिला का आरोप उसका ससुर उससे मारपीट और अश्लील हरकतें कर रहा है।

ऊना, (हिमदेव न्यूज़) 06 अगस्त, 2022: हिमाचल में महिलाओं के शोषण की घटनाएं बढ़ रही हैं। ताजा मामले में लोगों की सुरक्षा का जिम्मा संभाले महिला पुलिस कर्मी भी इस घटना की शिकार हुई है। महिला ने शोषण के यह गंभीर आरोप अपने ही ससुर पर लगाए हैं। मामला ऊना जिला से सामने आया है। यहां जिला की एक महिला पुलिस कर्मचारी ने अपने ही ससुर पर भद्र व्यवहार का आरोप जड़ा है। पुलिस को दी शिकायत में इस महिला कर्मचारी ने कहा कि उनका ससुर उन पर बुरी नजर रखता है। महिला पुलिस कर्मी की इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति दूसरे राज्य में सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। जबकि वह पुलिस विभाग में जिला पुलिस में सेवाएं दे रही है। महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में रहती है। महिला का आरोप है कि उसका ससुर उससे अकसर मारपीट करता है। यही नहीं अब तो ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी करना शुरू कर दी महिला ने बताया कि उसे अपने ससुर से जान और इज्जत का खतरा है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं डीएसपी हेडक्वार्टर डॉक्टर कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में महिला पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर उसके ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही  है।