सबकी खबर , पैनी नज़र

October 5, 2026 12:19 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 5, 2026 12:19 am

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 भावानगर के समीप भारी चट्टानों के गिरने के कारण हुआ अवरुद्ध

शिमला (रमन शर्मा) 08 अगस्त, 2022: भावानगर के समीप करीब सुबह 8:15 मिनट पर भारी चट्टानों के गिरने के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 अवरुद्ध हो गया। जिसके कारण सड़क के दोनों किनारों की ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। गनीमत यह रही कि इस लैंडस्लाइड के समय कोई भी वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। वाहन चालकों ने पहले ही सावधानी बरतते हुए वाहनों को रोक दिया था। जिसके कारण किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। अभी ओर भी पहाड़ी दरकने का खतरा बना हुआ है।एसडीएम भावानगर बिमला वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अवरुद्ध मार्ग को खोलने के लिए एनएच विभाग व एसजेवीएनएल द्वारा मशीनों की तैनाती कर दी गई है व जल्द ही यातायात बहाल कर दिया जाएगा।