सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 23, 2026 2:22 am

दोबारा बनाया गया पुल फिर से बाढ़ की चपेट में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद शाकरा पंचायत के शाकरा, खोब, कोट, जेड़वी और बालडी़ का संपर्क चाबा से टूट गया है

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 11।अगस्त, 2022:
जिला शिमला की तहसील सुन्नी के चाबा पावर हाउस के नजदीक सतलुज पर बना चाबा-शाकरा पुल, नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की चपेट में आ गया है। बुधवार को नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद नदी के एक किनारे पर पुल के ऊपर से सतलुज का पानी बहना शुरू हो गया जिसके कारण लोगों की आवाजाही बंद हो गई है।
बता दें कि यह पुल अगस्त 2019 में भी बाढ़ की चपेट में आकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद ग्रामीणों ने इस पुल को दोबारा से वाहन योग्य बनाने तथा सतलुज से ऊंचाई पर बनाने की मांग की थी। लेकिन इस पुल पर लाखों रुपए खर्च करके उसी स्थान पर दोबारा बनाया गया जिसका उस समय ग्रामीणों ने विरोध भी किया था कि इसे दोबारा उसी स्थान पर ना बनाया जाए। पिछले साल दोबारा बनाया गया यह पुल फिर से बाढ़ की चपेट में है तथा सतलुज नदी का जलस्तर और बढ़ने से यह पुल कभी भी ढह सकता है। फिलहाल नदी का जलकर बढ़ने के बाद शाकरा पंचायत के शाकरा, खोब, कोट, जेड़वी और बालडी़ का संपर्क चाबा से टूट गया है जिसके कारण उक्त गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।