सबकी खबर , पैनी नज़र

September 24, 2026 9:15 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 24, 2026 9:15 am

लोक सभा तथा विधान सभा लोकतन्त्र के सबसे बडे़ मन्दिर:
विपिन सिंह परमार ।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 12 अगस्त 2022 पूर्वाह्न 10.30 बजे विधान सभा का मानसून सत्र देखने आये राजकीय आर्दश बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी के छात्र -छात्राओं के साथ विधान सभा परिसर में सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मुलाकात की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से आज होने वाली कार्यवाही के बारे पूछा तथा संसदीय प्रणाली की जानकारी ली।
इस अवसर पर परमार ने छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि लोकसभा तथा विधान सभा लोकतन्त्र के सबसे बड़े मन्दिर है तथा आज के युवा जिस तरह संसदीय प्रणाली की ओर आकर्षित हो रहे है इससे लोकतन्त्र की मजबुती को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते है तथा उनका समाधान भी सम्भव हो पाता है। इस अवसर पर परमार ने छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रणाली को गहनता से अध्ययन करने का आग्रह किया। परमार ने सभी छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनायें दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।