सबकी खबर , पैनी नज़र

June 3, 2026 10:47 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 3, 2026 10:47 am

ग्राम पंचायत घरयाणा के पंचायत भवन में पशु पालन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय कृषक विकास योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया

सुन्नी (हरीश गौतम) 10 सितंबर, 2022 :
ग्राम पंचायत घरयाणा के पंचायत भवन में पशु पालन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय कृषक विकास योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधान ग्राम पंचायत घरयाना संजय भारद्वाज ने की। शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी सुन्नी डॉ मधुर गुप्ता ने बताया कि ये शिविर पशु पालकों को पशु पालन से संबंधित योजनाओं के बारे में अवगत करवाने,पशु पालन की विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाने एवम इस समय प्रदेश में फैल रही लम्पि त्वचा रोग के बारे जागरूकता फैलाने के लिए लगाया गया है। शिविर विभागीय निर्देशों अनुसार 40 पशु पालकों के लिए लगाया गया था जिसमे पशु पालकों के जलपान के साथ उन्हें कुछ अति आवश्यक दवाइयां एवम लंपि त्वचा रोग बारे पैंफलेट भी निशुल्क उपलब्ध करवाए गए। डॉ गुप्ता ने बयाता की इस वक्त सुन्नी क्षेत्र के 2100 पशुओं को बीमारी की रोकथाम हेतु वैक्सीन लगा दी जा चुकी है और बाकी स्वस्थ पशुओं में भी विभाग बचाव हेतु युद्ध स्तर पर टीकाकरण एवम बचाव कार्य में लगा है। इसके इलावा पशु पालकों को पशु प्रबंधन, पोषण, प्रजनन एवम पशु स्वास्थ्य एवं विभागीय योजनाओं पर भी डॉ मधुर गुप्ता द्वारा विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई गई। शिविर के अंत में प्रधान संजय भारद्वाज ने विभाग का आभार व्यक्त करते हुए इस कठिन परिस्थिति में पशु पालकों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहने के लिए और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पशु पालन स्टाफ एवम विभाग का तहे दिल से धन्यवाद किया।