सबकी खबर , पैनी नज़र

August 4, 2026 12:10 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 4, 2026 12:10 am

राष्टीय एकता और विश्व शांति का संदेश देने 20 राज्यो का सफर तह कर शिमला पहुचे

शिमला हिमदेव न्यूज़ 11 सितंबर, 2022: बरुआ राष्टीय एकता और विश्व शांति का संदेश देने के लिए झारखंड के जमशेदपुर के 27 अधिराज बरुआ साइकिल पर भारत भृमण पर निकले है। 20 राज्यो से होते हुए रविवार को अधिराज शिमला पहुचे जहा रिज मैदान पर लोगो को राष्टीय एकता विश्व शांति और पर्यावरण का संदेश देते नजर आए।
अधिराज ने झारखंड के जमशेदपुर के टाटा नगर से 1 अक्टूबर 2021 से अपनी यात्रा शुरू की थी.अब तक उड़ीसा छेतीसगढ़ आंध्र प्रदेश तेलंगाना, तमिलनाडु केरला कर्नाटक गोवा से महाराष्ट्र गुजरात एमपी राजस्थान दिल्ली हरियाणा पंजाब जम्मू कश्मीर से होते हुए हिमाचल का भृमण कर चुके है ओर शिमला से उत्तराखंड उतर प्रदेश वापिस झारखंड जायेगे। अधिराज अपनी यात्रा के दौरान एनजीओ की मदद के साथ गाना गा कर लोगो से पैसे एकत्रित कर रहे है।अधिराज बरुआ ने कहा कि भारत के सभी राज्यों में साइकल से यात्रा पर निकले है। सभी राज्यो की राजधानी में जा कर लोगो को नेशनल इंटीग्रेशन, वर्ल्ड पीस, पोलूशन कंट्रोल के मोटिव को लेकर भारत में जागरूकता फैलाने के लिए भारत भृमण पर निकले है ओर शहरों के अलग-अलग एनजीओ से मिल रहे और लोगो को भी राष्टीय एकता के साथ पर्यावरण का संदेश दे रहे है। प्रदूषण पूरे विश्व की सबसे बड़ी समस्या है.बढ़ते ट्रैफिक ओर घर से रोजाना इतना कचरा निकलता है कि उसको रखने के लिए जगह नहीं है. वहीं, सड़कों पर इतने धूल, डस्ट है कि आज हर दूसरे व्यक्ति को सांस की समस्या है. इसको लेकर साइकिल से पूरे देश की यात्रा कर रहा हु ताकि लोग साइकिल के महत्व को जानें और ज्यादा साइकिल चलाएं। उन्होंने कहा कि भारत भृमण का ये आइडिया उन्हें अपने पिता से मिला है पिता आलोक भी 25 वर्ष की उम्र में 1987 में साइकिल से पूरे देश का भ्रमण कर चुके हैं।जिससे प्रेरित होकर वे भी भारत भृमण पर निकले है।इस यात्रा के दौरान पूरे भारतवर्ष में लगभग 22000 किमी साइकिल चलाने का लक्ष्य है।