
सु न्नी (हरीश गौतम) 02 अक्तूबर 2022 :
श्रीरामलीला क्लब सुन्नी द्वारा रामलीला मंचन के छटे दिन रंगमंच पर स्थानीय कलाकारों द्वारा स्वरूपनखा की नाक काटना, खर-दूषण वध, रावण दरवार आदि दृश्यों का मंचन किया गया। मंचन में श्रीराम की भूमिका मनोज शर्मा, लक्ष्मण की दुर्गा दत, सीता की अंशुल, स्वरूपनखा की चुन्नीलाल, रावण की दिवान चंद द्वारा अभिनीत की गई।
श्री रामलीला में सोशल वर्कर प्रोमिला गुप्ता (पम्मी) बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही। रामलीला के महाप्रबंधक रमेश वर्मा और प्रधान जितेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को रामलीला क्लब की ओर से शॉल और रामायण ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया। वही मुख्यातिथि प्रमिला गुप्ता ने रामलीला क्लब को 3100 रु की राषि भेंट करते हुए रामलीला के सफल मंचन के लिए शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी के आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए। इस दौरान रामलीला क्लब के प्रधान जितेंद्र सिंह, महाप्रबंधक रमेश वर्मा, मंच संचालक भूपराम वर्मा और तिलक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।






