सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 9, 2026 5:31 pm

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी में छात्राओं के तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन धूमधाम से हुआ।

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 09 अक्तूबर, 2022
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी में छात्राओं के तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन धूमधाम से हुआ। समापन अवसर पर उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला शिमला दीवान चंदेल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे, उनके साथ चीफ एडवाइजर एलआईसी इंडिया दीवान वर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में अतिथियों का प्रधानाचार्य ललित शर्मा, एडीपीओ शिमला सोहन कल्याण ने स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया तथा खिलाड़ियों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राजकीय छात्रा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर शिमला ओवरआल चैंपियन रहा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुन्नी की छात्रा संजना को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया
प्रतियोगिता के एथलेटिक्स मुकाबलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहडू ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किन्नू उपविजेता रही। मार्च पास्ट में राजकीय छात्रा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर शिमला की छात्राओं को ट्रॉफी अपने नाम की। जुडो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनाहट्टी उपविजेता, हॉकी रावमा विद्यालय जुणगा विजेता तथा रावमा विद्यालय सुन्नी उपविजेता, हैंडबॉल में एसपीएस सराहन विजेता तथा रावमा विद्यालय पोर्टमोर उपविजेता, बास्किटबॉल मे रावमा विद्यालय मतियाना विजेता तथा रावमा विद्यालय पोर्टमोर उपविजेता, ताई कमांडो मे रावमा विद्यालय जनाहन विजेता तथा रावमा विद्यालय सैंज उपविजेता रहा।
इस अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी के प्रधानाचार्य ललित शर्मा, एडीपीओ शिमला सोहन कल्याण, खेल प्रभारी प्रमोद चौहान, सह प्रभारी दिनेश सोहटा, एसएमसी अध्यक्ष पूनम कंवर, वरिष्ठ नागरिक तेजराम शर्मा, हेतराम हरनोट तथा एसएमसी सदस्यों सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।