सबकी खबर , पैनी नज़र

June 29, 2026 8:59 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 29, 2026 8:59 am

भारतीय जनता पार्टी – हिमाचल प्रदेश

शिमला हिमदेव न्यूज़ 25 अक्तूबर, 2022: हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल सुबह अपने आवास ओक ओवर से छत्तरी (मंडी) जाएंगे।उसके पश्चात छत्तरी मंडी में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे व विशाल जनसभा को सम्बोधित करेगें।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छत्तरी (मंडी) से बल्ह मण्डल द्वारा ग्राम पंचायत कोठी एंव देव सदन मंडी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, इसके पश्चात स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेगें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का रात्री ठहराव मंडी में रहेगा। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना कल भरमौर मण्डल में रहकर जिया लाल के घर नाश्ता करने के उपरान्त भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ताओं तथा भाजपा युवा मोर्चा के साथ मिलकर बैठक करेंगेे और शाम के समय मैहला में अपने विचार परिवार व चंबा मण्डल के पार्षदों एंव वरिष्ट कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगें। उनका रात्री ठहराव चंबा रहेगा।
अविनाश राय खन्ना 27 अक्तूबर 2022 सुबह के समय पुराने भंजराडु में चुराह मण्डल के पदाधिकारी एवं वरिष्ट कार्यकर्ताओं से बैठक करने के पश्चात सांय डलहौजी मण्डल में पार्षदों और वरिष्ट कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगें। इनका रात्री ठहराव डलहौजी में होगा। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर कल कुटलेहर विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। *मीडिया। सेंटर शिमला*