सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 23, 2026 6:28 pm

ग्राम समन्वय युवा मंडल ओखरू द्वारा सोमवार को नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से स्वच्छ भारत अभियान

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 31 अक्तूबर, 2022
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ओखरू व ग्राम समन्वय युवा मंडल ओखरू द्वारा सोमवार को नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल प्रांगण मंदिर परिसर वह पशु औषधालय जैसे अन्य सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं द्वारा सफाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी नितेश कुमार व विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह द्वारा की गई। इसी कार्यक्रम के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता दिवस की सभी युवा साथियों को शपथ भी दिलाई गई कार्यक्रम में लगभग 70 युवाओं ने भाग लिया कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नितेश कुमार ने युवाओं से अपील की कि स्वच्छ भारत अभियान को अपने दैनिक जीवन में इसकी शुरुआत करें जिससे सशक्त भारत का व सुंदर भारत का निर्माण हो सके।