सबकी खबर , पैनी नज़र

July 12, 2026 4:49 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 12, 2026 4:49 pm

अटल बिहारी वाजपयी राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में छात्राओं की दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बैडमिंटन चैंपियनशिप समापन

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 05 नवंबर, 2022:
अटल बिहारी वाजपयी राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में छात्राओं की दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बैडमिंटन चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। महाविद्यालय सुन्नी के नव निर्मित सभागार में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 महाविद्यालयों की लगभग 70 खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लिया। अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजकीय महाविद्यालय ढलियारा और राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की टीमें प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची। महाविद्यालय ढलियारा टीम की खिलाड़ी रूबी और रितिका ने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करते हुए 2 – 0 चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की जबकि राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला टीम की ज्योतिष्का और अक्षिता उपविजेता रही। वहीं राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर टीम की नवनीत और निधिषा तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महाविद्यालय से सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ नीना गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। उनके साथ पीटीए अध्यक्ष सीमा सोनी, उपाध्यक्ष संगीता शर्मा बतौर विशेष अतिथि मौजूद रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दीपक शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डॉ नीना गुप्ता ने फाइनल मैच से पहले खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विजेता टीम ढलियारा और उपविजेता टीम धर्मशाला और तीसरे स्थान पर रही हमीरपुर टीम को ट्रॉफी और मैडल भेंट किए तथा अपनी ओर से तीनों टीमों की खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नगद पुरस्कार भेंट किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की।