सबकी खबर , पैनी नज़र

July 12, 2026 3:18 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 12, 2026 3:18 pm

नगर पंचायत सुन्नी में गुरुद्वारा श्री कलगीधर सभा में गुरु नानक देव जी का 553 वां अवतार पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया।

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 08 नवंबर, 2022: नगर पंचायत सुन्नी में गुरुद्वारा श्री कलगीधर सभा में गुरु नानक देव जी का 553 वां अवतार पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री कलगीधर सभा को विषेश रुप से सजाया गया तथा गुरु नानक देव जी के जन्मदिन पर बधाइयाँ दी गयी। गुरुद्वारा सभा के प्रधान चंद्र जीत सिंह और गुरुद्वारा के पाठी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और समस्त सुन्नी निवासियों के सहयोग से गुरु पर्व पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सहज पाठ, भोग एवं कीर्तन किया गया इसके बाद संगत के लिए गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगत ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा मिलजुल कर गुरु पर्व को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर गुरुद्वारा सभा के प्रधान चंद्र जीत सिंह, पाठी भूपेंद्र सिंह, सलाहकार हरविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष खड़ग सिंह, समाज सेवी रमेश वर्मा, कुलवंत सिंह, गुरुद्वारा सभा के सभी सदस्य उपस्थित रहै।