सबकी खबर , पैनी नज़र

July 12, 2026 11:42 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 12, 2026 11:42 am

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया

शिमला (हिमदेव न्यूज) 12 नवंबर, 2022 हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। राजधानी शिमला में मतदान के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है। शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी संजय सूद ने सुबह 8 बजे अपने बूथ पर सबसे पहले मतदान किया। इससे पहले वे साल 2007 में फागली वार्ड से पार्षद के रूप में चुने गए। वह हमेशा ही अपने बूथ पर सबसे पहले जाकर मतदान करते रहे हैं। यहां उन पर पार्टी ने विश्वास जताते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज को शिफ्ट कर टिकट सौंपा है। ऐसे में संजय सूद पर शिमला में भाजपा के गढ़ को शिमला में भाजपा के गढ़ को बचाने की बड़ी चुनौती है।