सबकी खबर , पैनी नज़र

October 7, 2026 11:32 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 7, 2026 11:32 am

अतिरिक्त उपायुक्त ने संविधान दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

धर्मशाला (हिमदेव न्यूज़)26 नवंबर 2022 अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय प्रांगण में अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका को सर्वोपरि रखने और संविधान की भावना के अनुरूप काम करने की शपथ दिलाई। साथ ही इस मौके उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गंधर्वा राठौड़ ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत की ताकत अपने महान संविधान में निहित है। इसी के बूते भारत आज प्रभुतासंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य के तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा व सशक्त प्रजातंत्र बना है, जो मजबूती से एकता के सूत्र में बंधा है।
उल्लेखनीय है कि 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा  संविधान को अपनाया गया था, इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।
बता दें, संविधान दिवस मनाने की शुरुआत साल 2015 से हुई क्योंकि ये वर्ष संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म के 125वें साल के रूप में मनाया गया था। संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों को संविधान के प्रति सचेत करना व समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करना है।