सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 22, 2026 10:15 pm

हिमपात वाले क्षेत्रों में खाद्य सामग्री के पर्याप्त भंडारण के दिए निर्देश        

डीसी ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर की समीक्षा    

मंडी ( हिमदेव न्यूज़ ) 01 दिसंबर, 2022: उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने मंडी जिला के हिमपात वाले क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं केपर्याप्त भंडारण व उपलब्धता सुनिश्चत बनाने के निर्देश दिए। इस बाबत वीरवार को उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने डीआरडीए के सभागार में शरद ऋतु में आपदा से निपटनेके लिए जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सामान्यतः जिला की चौहार घाटी , सिराज तथा करसोग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात से जनजीवन प्रभावित होता है। इन क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों के पर्याप्त भंडारण और आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करवाने के अलावा जरूरी मशीनरी तैयार रखी जाए।उन्होंने संबंधित विभागों को शीतऋतु में किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति होने पर जन-धन की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पूर्व प्रबन्ध करने और सभी अधिकारियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों से संबंधित क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों सहित सभी लोगों को खराब मौसममें ज्यादा उँचाई वाले क्षेत्रों में न जाने व ट्रैकिंग न करने को लेकर उपयुक्त कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि होटल मालिकों और टूरिस्ट गाइड्स का भी इसमें सहयोग लें।  उन्होंने सभी उपमडलाधिकरियों को अपने यहां आपदा प्रबंधन को लेकर सभी आवश्यक वस्तुओं एवं राहत बचाव कार्यों में उपयोग आने वाले यंत्र व उपकरणों की पूरी व्यवस्था के भी निर्देश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग और अग्निशमन विभाग को जिले में फायर हाइड्रेंट्स की मैपिंग करने को कहा। लोक निर्माण विभाग को बर्फबारी की स्थिति में रास्ते बहाल करने व अन्य प्रबंधों के लिए मशीनरी तैयार रखने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार,एसडीएम मंडी सदर रितिका सहित  अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।