सबकी खबर , पैनी नज़र

September 22, 2026 12:22 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 22, 2026 12:22 pm

रामपुर में एक जाली CBI अधिकारी को पकड़ा गया

रामपुर हिमदेव न्यूज़ 29 दिसंबर, 2022: उपमंडल रामपुर में पुलिस ने एक फर्जी CBI अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रामपुर के परिधिगृह से दबोचा गया है। फर्जी CBI अधिकारी की पहचान शिमला जिला के काशापाट पंचायत के चरण दास के रूप में हुई है। यह व्यक्ति CBI अधिकारी बनकर लोगों को ठगने की नीयत से ग्राम पंचायतों का रिकॉर्ड खंगाल रहा था रामपुर पुलिस ने निरमंड निवासी उमेश कुमार की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्त में लिया। मामले के अनुसार आरोपी फर्जी CBI अधिकारी ने शिकायत कर्ता से उसकी पंचायत के दस्तावेज मांगे और नकली CBI अधिकारी का कार्ड दिखाकर उसे गुमराह किया। आरोपी CBI अधिकारी ने पंचायत के काम में धांधली के आरोप लगाते हुए पैसे ऐंठने के मकसद से मामला रफा-दफा करने का झांसा दिया। इस पर शिकायत कर्ता का माथा ठनका और उसने पुलिस को मौके पर बुलाया। इसके बाद आरोपी की सारी पोल खुल गई। आरोपी के पास से CBI का जाली कार्ड भी बरामद हुआ है। डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने वीरवार को बताया कि रामपुर में एक जाली CBI अधिकारी को पकड़ा गया है। रामपुर के परिधि गृह से आरोपी को दबोच कर हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।