हिमाचल प्रदेश की 14वी विधानसभा के गठन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा माह दिसंबर – 2022 में विधानसभा के सामान्य निर्वाचन का संचालन करवाया गया है। उक्त विधानसभा निर्वाचन की मतगणना के परिणाम दिनांक 08.12 2022 को घोषित किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और माननीय सर्वोच्च न्यायालय की याचिका (सिविल) संख्या 536 वर्ष, 2011 के निर्णय अनुसार ऐसे सभी राजनीतिक दलों, जिनके द्वारा अपराधिक पृष्ठभूमि वाले ऐसे अभ्यर्थियों जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालय में मामले लंबित हैं और अभ्यार्थियों के रूप में नामित किया गया था, को अभ्यर्थयों के अपराधिक मामलों के प्रकाशन से संबंधित रिपोर्ट को अनुबंध सी-5 पर निर्वाचन के परिणाम की घोषणा की तिथि से 30 दिनों के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। अतः ऐसे राजनीतिक दलों से जिन्होंने अभी तक अनुबंध सी-5 पर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है को सूचित किया जाता है कि वे वांछित रिपोर्ट दिनांक 07.01 2023 से पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के कार्यालय में प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें। आदेश से/- मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश। दिनाक शिमला-171009 05, जनवरी 2023




