सबकी खबर , पैनी नज़र

June 2, 2026 10:10 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 2, 2026 10:10 am

मंडी के जोगिंद्रनगर सरकाघाट हाईवे पर मकरीड़ी के पास एक इनोवा कार दुर्घनाग्रस्त हो गई।

जिला मंडी के जोगिंद्रनगर-सरकाघाट हाईवे पर मकरीड़ी के पास एक इनोवा कार दुर्घनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे में रितेश गांव नाडा, जिला मोहाली पंजाब निवासी की मौत हो गई है। जबकि इसी गांव के निवासी सुख्रपीत और संदीप घायल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों चेलिंग स्थित संदीप की ससुराल आ रहे थे, लेकिन जैसे ही उनकी इनोवा कार मकरीड़ी के नागचला के पास पहुंची तो असंतुलित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। राहगीरों ने उन्हें सड़क तक पहुंचाया और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।