सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 19, 2026 2:55 pm

एक एक पैसा विकास का गांव तक पहुंचाऊंगा – नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का

जनता के जनमत का धन्यवाद करने गांव में आया हूं

नूरपूर की जनता ने जो जनमत दिया है उसकी चर्चा पूरे हिमाचल प्रदेश मे हो रही है नूरपूर ब्लाक की ठहेड़ पंचायत में नूरपूर विधायक रणवीर सिंह निक्का का वहां पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी के स्वागत किया । विधायक जीत हासिल करने के बाद पहली बार इस पंचायत में आए हैं और वहां आए लोगों ने अपनी अपनी समास्याओं के बारे में नूरपूर विधायक को अवगत करवाया । मुझे लोगों ने अपना भरपूर जनमत दिया है और मैं नूरपुर से जीता हूं लेकिन कुछ लोगों को हजम नही हो रहा है । नूरपूर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि हम धन्यवाद करने ठेहड पंचायत में पहुंचे हैं बड़े उत्साहित लोगों हैं हमारी माताओं, बहनों बुजुर्गो ने हमें ऐसा जनमत देकर नूरपुर से जीताया है कि उसकी चर्चा पूरे हिमाचल प्रदेश में हो रही है मैं धन्यवाद करने गांव में आया हूं गांव का जो भी विकास कार्य है चाहे रास्ते का ,चाहे गौशाला का ,चाहे कोई ओर उसकी बातचीत आज यहां की है और हम इन सब कार्यों को करवाने का प्रयास करुंगा और जो वायदा हमने किया है उसे निभाऊंगा और मेहनत करुंगा जनता के लिए । उन्होंने कि मेरी रणनीति रहेगी मातृ शक्ति को रोजगार दिलवाने के लिए जो मैंने वायदा किया है उसके लिए सामाल स्केल इंडस्ट्री , कच्चे घरों को पक्का करना मेरी प्योरटी है जो लोग आज भी आस लगा कर बैठे हैं एक एक पैसा विकास का गांव तक पहुंचाऊंगा यह सब बातें करने मैं यहां पहुचा हूं