सबकी खबर , पैनी नज़र

April 30, 2026 2:57 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 30, 2026 2:57 am

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला ऊना के राजकीय डिग्री काॅलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की शिरकत

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला ऊना के राजकीय डिग्री काॅलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की शिरकत,बोले इस कॉलेज ने विकास को एक बड़ी यात्रा तय की है,सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्वालिटी एजुकेशन पर करेगी फॉक्स, पहले बजट के आने से सरकार का नजरिया होगा साफ जिला ऊना के डिग्री कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यतिथि के रुप में शिरकत की इस दौरान कॉलेज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया कॉलेज प्रशासन की तरफ से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अन्य लोगो को सम्मानित भी किया गया इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में पहले भी बहुत सारा काम हुआ है प्रदेश के दूरदराज दुर्गम इलाकों तक शिक्षा का अलख जग सके खासतौर पर वीरभद्र सिंह के समय में बहुत बड़ा काम हुआ है अब हम क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस करने जा रहे हैं और प्रदेश सरकार राजीव के नाम पर इंस्टिट्यूशन बनाने के लिए शुरुआत कर रही है जिसके लिए जमीन तलाशी जा रही है यह हर विधानसभा में इंस्टिट्यूशन बनाए जाएंगे उन्होंने कहा कि सरकार का पहला बजट जब आएगा उसे सरकार का नजरिया साफ हो जाएगा उन्होंने कहा कि वह भी इस कॉलेज से पढ़कर निकले हैं उन्होंने भी जहां पर शिक्षा ग्रहण की है यह कॉलेज का विकास बहुत आगे तक बढ़ा है उन्होंने कहा कि जब हमें इस कॉलेज में पढ़ते थे तो उस समय इसकी कलास डीएवी की पुरानी बिल्डिंग में चला करती थी इस कॉलेज का बहुत विस्तार हुआ है ऊना कॉलेज हमारे इलाके की शान है यहां के बच्चों ने देश विदेशों में अपना नाम कमा रहे हैं बहुत अच्छे टीचर यहां काम कर रहे हैं उन्होंने टीचरों से कहा है कि वे ट्रांसफर की तरफ ना भागे हमारा एजेंडा यह नहीं है हमारा एजेंडा हैं की हम परदेश में क्वालिटी एजुकेशन कैसे दे सके यहां के स्टूडेंट्स का देश दुनिया में कैसे नाम हो चाहे वह शिक्षा जगत हो खेल जगत हो व म्यूजिक के जगत से हो इस पर हम फोकस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जो कॉलेज उन्होंने देखा था उससे हटकर यह बहुत बड़ी विकास की यात्रा तय कर चुका है।