सबकी खबर , पैनी नज़र

June 22, 2026 10:51 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 22, 2026 10:51 pm

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छुट्टियां मनाने शिमला पहुंच गई है।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 18 अप्रैल 2023: शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास में बीते रोज प्रियंका वाड्रा पहुंची थी। सोमवार दोपहर के समय उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी शिमला पहुंचे। दिल्ली से चंडीगढ़ तक रॉबर्ट वाड्रा फ्लाइट से आए जबकि चंडीगढ से छराबड़ा वह सड़क मार्ग से पहुंचे। कुछ दिन उनका शिमला में रूकने का कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने आवास में ठहरी हैं। प्रियंका वाड्रा हर वर्ष तीन-चार बार छराबड़ा आती हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका वाड्रा स्टार प्रचारक थी। इस दौरान वह ज्यादातर समय वह छराबड़ा स्थित अपने आवास पर ही रूकी थी। प्रदेश में जितनी भी रैलियां उनकी हुई वह वहां के लिए अपने आवास से ही जाती थी। प्रियंका गांधी के शिमला पहुंचते ही सरकार और संगठन में सक्रियता बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह दोपहर के समय प्रियंका वाड्रा से मिलने के लिए उनके आवास छराबड़ा गए थे। उनके साथ पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री अनिरूद्ध सिंह भी थे। उन्होंने प्रियंका वाड्रा के साथ सरकार के तीन महीनों के कामकाज का ब्यौरा रखा और बताया कि चुनाव के समय कांग्रेस ने जो गारंटियां दी थी उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस जीत का परचहम लहराएगी।