सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 19, 2026 9:36 am

पशु चिकित्सा अधिकारी संघ ने भेंट की तीन लाख इकसठ हजार रुपए की सहयोग राशि

शिमला ( हरिश गौतम ) 18 मई, 2023 : 28 मई 2023 को धर्मशाला में कर्मचारियों द्वारा प्रदेश सरकार के सम्मान में होनी जा रही आभार रैली के लिए हिमाचल प्रदेश पशु चिकित्सा अधिकारी संघ ने NPSEA की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को तीन लाख इकसठ हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की
पशु चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ नीरज मोहन एवं प्रदेश महासचिव डॉ मधुर गुप्ता ने बताया की मुख्य मंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी और उनकी सरकार ने 20 वर्षों बाद फिर से पुरानी पेंशन योजना को अधिकारी एवं कर्मचारियों के हित में लागू कर के स्वर्णिम अक्षरों में एक नया इतिहास लिख डाला है जिस से प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी और उल्लास की लहर है और समस्त प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी गर्व महसूस करते हुए दिल की गहराइयों से प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं
डॉ मधुर गुप्ता ने बताया की ये सब कुछ केवल राज्य स्तरीय,जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय NPSEA कार्यकारिणी के प्रयासों से ही संभव हो पाया है और NPSEA ने प्रदेश सरकार के आशीर्वाद से ये मुकाम हासिल करने के लिए कमर तोड़ मेहनत की है
डॉ गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा की प्रदेश पशु चिकित्सा अधिकारी संघ हमेशा NPSEA संघ के साथ कंधे से कंधा मिला कर प्रारंभ से ही खड़ा था और हमेशा ही खड़ा रहेगा
पशु चिकित्सा अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा की प्रदेश सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से खुश हो कर ही प्रदेश भर के अधिकारी कर्मचारी 28 मई 2023 को धर्मशाला में एक छत के नीचे एकत्र हो कर माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सहित समस्त मंत्री मंडल एवं सरकार में हर गणमान्य विशिष्ट अतिथियों का सम्मान एवं धन्यवाद करने के लिए आभार रैली का आयोजन कर रहे हैं,जिसमे प्रदेश पशु चिकित्सा अधिकारी संघ अपने प्रदेश के पशु चिकित्सकों के साथ भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवा कर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगा
संघ ने प्रदेश सरकार,NPSEA एवं समस्त मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया है
डॉ मधुर गुप्ता
महासचिव,हिमाचल प्रदेश पशु चिकित्सा अधिकारी संघ
9805161527
9418059684