सबकी खबर , पैनी नज़र

June 22, 2026 7:33 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 22, 2026 7:33 am

नगर पंचायत सुन्नी में नॉन एनयूएचएम आशा कार्यकर्ता के एक रिक्त पद भरने के लिए

सुन्नी ( हरिश गौतम ) 18 मई, 2023: नगर पंचायत सुन्नी में नॉन एनयूएचएम आशा कार्यकर्ता के एक रिक्त पद भरने के लिए 31 मई 2023, सांय 5 बजे से पूर्व आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी सुन्नी डॉ अर्चित शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत सुन्नी के किसी भी वार्ड की कोई भी महिला खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सुन्नी में आवेदन कर सकती है, जिसकी आयु 25 से 45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता कम से कम दसवीं पास होना अनिवार्य है। शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा या अलग रह रही महिला को वरीयता दी जाएगी। आवेदन कर्ता पद के लिए हस्तलिखित प्रार्थना पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्थाई निवासी प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र दसवीं, + 2 या इससे ऊपर, तलाकशुदा या विधवा प्रमाण पत्र, एससी एसटी बीपीएल ओबीसी प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल व चरित्र प्रमाण पत्र की प्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन के साथ संलग्न करके 31 मई 2023, सांय 5 बजे से पूर्व कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी सुन्नी में जमा करवा दें।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सुन्नी में 1 से 5 जून 2023 के बीच आयोजित किए जाएंगे।