सबकी खबर , पैनी नज़र

September 21, 2026 8:24 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 21, 2026 8:24 am

तकनीकी शिक्षा बोर्ड की 15 जुलाई तक होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित

मंडी ( हिमदेव न्यूज़ ) 12 जुलाई, 2023 : प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण प्रदेश के विभिन्न स्थानों में अभी तक सड़क मार्ग बहाल न होने के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 जुलाई तक होने वाली बहुतकनीकी परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है । यह जानकारी तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने देते हुए बताया कि 10 से 15 जुलाई तक स्थगित सभी परीक्षाओं की तिथि अलग से नोटिफाई की जाएगी, जिसकी सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी ।