सबकी खबर , पैनी नज़र

May 8, 2026 11:11 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 8, 2026 11:11 pm

कार अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क
कर करीब 500 फीट नीचे गहरी खाई
में जा गिरी। घटनास्थल पर ही तीनों ने
दम तोड़ दिया। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय
राजमार्ग पर स्वारघाट के समीप धारकांशी
में मनाली से लौट रहे दिल्ली के पर्यटकों
की एक कार करीब 500 फीट गहरी खाई
में जा गिरी। हादसे में एक युवती और दो
युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला
दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन
शुरू कर दी है। हादसा शनिवार सुबह
4:30 बजे हुआ, लेकिन अंधेरा होने के
चलते किसी को कुछ नहीं दिखा। उजाला
होने पर कुछ लोगों को सड़क किनारे
वाहन के गिरे होने के निशान दिखे तो
सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मियों
ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो
सड़क से नीचे पेड़ों के बीच कार गिरी
दिखाई दी। मौके से तीन शव बरामद
हुए। शवों को खाई से निकालने के लिए
पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों को
कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों की
पहचान कार चालक सचिन सिंह (26)
पुत्र जयकरण सिंह निवासी ओमनगर
बदरपुर दक्षिणी दिल्ली, पिंटू (26)
पुत्र रवि नायक निवासी मकान नंबर
215 गली नंबर 8, ओमनगर बदरपुर
नई दिल्ली और खुशी गुप्ता (20) पुत्री
भागीरथ गुप्ता निवासी सेवा सदन मांडा
वासी शकरपुर पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई
है। स्वारघाट थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने
बताया है कि प्रथम दृष्टया हादसा चालक
की लापरवाही से वाहन चलाने से हुआ है।