सबकी खबर , पैनी नज़र

October 1, 2026 10:16 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 1, 2026 10:16 pm

मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ की सहायता के लिए ओडिशा सरकार का आभार व्यक्त किया

शिमला 06 सितम्बर, 2023: ओडिशा सरकार ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए हिमाचल प्रदेश को 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उदारतापूर्ण सहायता के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने में प्रदेश सरकार को मदद मिलेगी।
उन्होंने आम लोगों से आपदा राहत कोष में उदारतापूर्वक योगदान का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों को सहयोग और सहायता सुनिश्चित करने के लिए देश भर के लोगों के सामूहिक प्रयास और योगदान सराहनीय हैं।