सबकी खबर , पैनी नज़र

September 30, 2026 11:50 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 30, 2026 11:50 am

मुख्यमंत्री ने ‘हिमाचल प्रदेश की सर्प प्रजातियां’ पुस्तक का विमोचन किया

शिमला 17 नवम्बर, 2023: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य संस्थान के प्रधानाचार्य पद्मश्री डॉ. ओमेश कुमार भारती तथा डॉ. डी.डी. बिष्ट द्वारा संकलित एवं सम्पादित ‘हिमाचल प्रदेश की सर्प प्रजातियां’ पुस्तक का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने जहरीले एवं कम जहरीले सर्प प्रजातियों के दस्तावेजीकरण में गहरी रूचि दिखाई और कहा कि इस बारे में प्रदेश के लोगों में जागरूकता लाना आवश्यक है।
इस पुस्तक में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पाई जाने वाली सर्प प्रजातियों के छायाचित्र संकलित किए गए हैं। इनकी पहचान एवं दस्तावेजीकरण अनुसंधानकताओं के एक दल द्वारा किया गया है, जिसका नेतृत्व ब्रिटेन के बैंगर विश्वविद्यालय में मोलेक्यूलर बायोलॉजिस्ट डॉ. अनिता मल्होत्रा ने किया और इसमें डॉ. भारती एक सदस्य के रूप में शामिल थे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी उपस्थित थे।