सबकी खबर , पैनी नज़र

May 13, 2026 3:13 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 13, 2026 3:13 pm

लोकसभा चुनाव से पहले ही मुरझा रहा कमल

-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव चौहान ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
-कहा, देश व प्रदेश में गिर चुका है बीजेपी का ग्राफ
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव चौहान ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले ही भाजपा का कमल मुर्जाने लगा है। यही वजह है कि आज हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा जनहित के निर्णयों से भाजपा के नेता घबराने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही इंगलिश मीडियम शुरू करने का निर्णय लिया, जो अपने आप में एक सराहनीय कदम है। सौरव चौहान ने कहा कि कर्मचारियों को ओपीएस का तोहफा दिया तो विपक्ष इस पर भी राजनीति करने लगा। जो कर्मचारियों के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाता है।
सौरव चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भाजपा के नेता बेवजह शोर मचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में स्थानीय विधायकों को चुनाव का अधिकार देना सरकार का सही फैसला है। उन्होंने कहा कि विधायकों की मांग पर स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में प्रदेश सरकार का यह एक सही फैसला है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विधायकों की ओर से मांग की जा रही थी कि विधायकों को मत देने का अधिकार भी दिया जाना चाहिए। ऐसे में सरकार ने उनकी इस मांग पर गौर करते हुए विधायकों को नगर निगम चुनाव में हिस्सा लेने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।