सबकी खबर , पैनी नज़र

October 13, 2026 10:29 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 13, 2026 10:29 pm

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम खराब, तापमान में गिरावट बढ़ी ठंड, बर्फबारी व भारी बारिश की संभावना

शिमला राजधानी शिमला में सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंड हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज कुछ जिलों की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फबारी का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के विज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि बीते कल से जिला ऊना, बिलासपुर, मंडी, शिमला में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। आज कुल्लू, चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व प्रदेश के मध्यवर्ती स्थानों पर कुछ जगह बारिश की संभावना हैं। इससे दिन के तापमान में चार से छह डिग्री तक गिरावट आई है। 2 दिसंबर से पूरे राज्य में मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कल्पा में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।