सबकी खबर , पैनी नज़र

July 16, 2026 2:54 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 16, 2026 2:54 pm

सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार

8 से 12 जनवरी तक विभिन्न उप रोज़गार कार्यालयों में होंगे साक्षात्कार

धर्मशाला, 6 जनवरी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर ने सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र हांेगे।

उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा सरुक्षा गार्ड के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 16500 रुपये से 19500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 8 जनवरी को उप रोज़गार कार्यालय लंबागांव, 9 जनवरी को उप रोज़गार कार्यालय बैजनाथ, 10 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 11 जनवरी को नगरोटा बगवां और 12 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं । इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साईट https://eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।