सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 10:38 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 10:38 pm

संजौली के इंजन घर वार्ड की बंगाला बस्ती में सर्दियों के चलते 60 गरीब परिवारों को कंबल, दरी, गरम कपड़े व राशन प्रदान किया गया।

शिमला 31 जनवरी 2024: अभिविभा संस्था द्वारा आज दिनाक 31/1/2023 को संजौली के इंजन घर वार्ड की बंगाला बस्ती मैं सर्दियों के चलते 60 गरीब परिवारों को कंबल, दरी, गरम कपड़े व राशन प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष सूनिश शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और आज बंगाला कॉलोनी के अध्यक्ष चंचल जी के द्वारा 60 परिवारों को इकठ्ठा किया गया जिसमे अभिवीभा संस्था द्वारा हर परिवार को कंबल, गरम दरी, गरम कपड़े व राशन प्रदान किए गए।

संस्था के महासचिव गौरव शर्मा ने बताया कि शिमला में हर जगह संस्था इस कार्य को करेंगी और गरीब व लेबर क्लास लोगों को सर्दी के मौसम में कोई दिक्कत ना आए इसलिए गरम कंबल व कपड़े मुहैया करवाएगी ताकी सब लोग बिना परेशानी के सर्दी का मौसम बीता सके। गौरव शर्मा ने कहा कि संस्था गरीब बच्चो की मुफ्त शिक्षा, गरीबों को इलाज के लिए सहायता आदि भी प्रदान करती है साथ ही बस्ती के प्रधान चंचल का भी धन्यावाद किया। कार्यक्रम में संस्था के दीपक ग्रेक,दीपक ठाकुर,साहिल ठाकुर, योगेश कुमार, सुशील आदि उपस्थित रहे।