मंडी, 7 फरवरी । मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने अपनी सांसद निधि से विभिन्न विकास कार्यो के लिए 48 लाख रुपये से अधिक की राशि आवंटित की हैं ।
उन्होंने नगर निगम मंडी के मनोनीत पार्षद नितिन भाटिया के आग्रह पर वार्ड नम्बर 13 में वुडलैंड शोरूम के पीछे रास्ते के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये तथा पार्षद राजेन्द्र मोहन के आग्रह पर नेला में वर्षा शालिका के निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। नगर निगम मंडी के इन दोनों पार्षदों ने इस राशि को स्वीकृत करने के लिए उनका आभार जताया है ।
इसके अलावा सांसद ने विधानसभा क्षेत्र के बरोट में पवेलियन निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, मझारनू में सम्पर्क मार्ग के लिए 3 लाख, नेरघरवासड़ा पंचायत में सम्पर्क मार्ग हेतु 3 लाख, जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कथौण के गांव कनारग में सुरक्षा दिवार के लिए 2.50 लाख रुपये, सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़ीगुणाणु में सम्पर्क मार्ग के लिए 2 लाख रुपये, बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरध्वार में सामुदायिक हाल के लिए 2 लाख रुपये, गांव छोनाला में सुरक्षा दिवार निर्माण के लिए एक लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बह के लिए फर्नीचर क्रय करने के लिए एक लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।







