कुमारसैन छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष कुनाल भारद्वाज और श्रुति वर्मा चेयरमैन नियुक्त किए गए ।
29/02/2024 को कुमारसैन छात्र कल्याण संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुनाल भारद्वाज और चेयरमैन श्रुति वर्मा बने।
कुमारसैन छात्र कल्याण संघ बैठक में मुख्य रूप से संघ के पूर्व चेयरमैन जतिन वर्मा और सचिव स्नेहा वर्मा उपस्थित रहे। जतिन वर्मा द्वारा कुमारसैन छात्र कल्याण संघ के 2024-25 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और चेयरमैन की घोषणा की गई।
इसमें अध्यक्ष के रूप में कुनाल भारद्वाज को नियुक्त किया। चेयरमैन श्रुति वर्मा, साथ ही साथ उपाध्यक्ष के रूप में अक्षित , सचिव अंकित वर्मा, कोषाध्यक्ष के रूप में आषीश कंवर, सह सचिव के रूप में आर्यन शर्मा और आर्यन को नियुक्त किया गया। इसमें अनुशासन समिति में अंकित वर्मा और वैशाली वर्मा तथा प्रबंधन समिति में अर्जुन, शीतल मेहता और अदिति चौहान को नियुक्त किया गया। सांस्कृतिक प्रमुख अभिनय कैंथला, स्नेहा वर्मा और प्रगति खदैक बनाया गया है। मुख्य सलाहकार के रूप में अभिषेक वर्मा जी को जिम्मेदारी दी गई।
इस बैठक में लगभग 80 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इसमें कुमारसैन के सभी छात्र सम्मिलित हुए व उनके द्वारा नव-कार्यकारिणी को नियुक्त किया गया।
कुमारसैन छात्र कल्याण संघ हमेशा से ही छात्रों के हितों के लिए काम करती रही है। यह संघ लगभग 15-20 सालों से चलता आ रहा है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुनाल भारद्वाज का कहना है कि वे आने वाले समय में छात्रों के हित में गतिविधियां करवाएंगे व साथ ही साथ वह अपने संघ को और सफलता दिलवाएंगे और सभी सदस्यों का कहना है कि वह एकजुट होकर कार्य करेंगे व आने वाले सभी कार्यक्रमों को सफल बनाएगें।






