सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 18, 2026 7:18 pm

छः विधायकों के निष्कासन के बाद पार्टी की मुश्किलें कम होने वाली नहीं हैं बल्कि बढ़ सकती हैं: प्रतिभा सिंह

शिमला: शिमला में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने साफ किया कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को दिल्ली बुलाया इसलिए वे केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर उन्हें अब पूरे मामले से अवगत करवाएंगे । प्रतिभा सिंह ने कहा कि 14 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं की अनदेखी का खामियाजा वर्तमान स्थिति के तौर पर देखना पड़ रहा है । प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से पहले भी पार्टी कार्यकर्ताओं को उचित संस्थान व सम्मान देने की बात कही थी और यदि उनकी बात को मान लिया जाता तो हाल ही में जो यह घटनाक्रम हुआ है वो न होता । उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि पार्टी के छः विधायकों के निष्कासन के बाद पार्टी की मुश्किलें कम होने वाली नहीं हैं बल्कि बढ़ सकती हैं ।
जिस तरह से निष्काषित विधायकों के ऊपर न्यायालय के इनके पक्ष या खिलाफ फैसला आने के बाद दोनों ही सूरत में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का मुश्किलें बढ़ने का अंदेशा है उसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पार्टी के आला नेताओं को भी समझने की जरूरत है । ऐसे में मुख्यमंत्री के सामने एक मात्र विकल्प बागी 6 विधायकों को मनाने का ही नज़र आ रहा है । वरना सुक्खू सरकार पर से संकट के जो बदल फिलहाल छँट गए हैं मामूली हवा चलने पर फिर से आ सकते हैं ।