हाल ही में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत की तरफ से राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 5-6 मार्च को संसद भवन में आयोजित किया गया। इस आयोजन मे हिमाचल प्रदेश से तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया जिनमें आकृति शर्मा हिमाचल प्रदेश विश्वविधालय से अकेली प्रतिभागी रही। ऊना जिला से सम्बन्ध रखने वाली आकृति शर्मा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग की छात्रा है। आकृति की इस उपलब्ध पर उसके माता पिता तथा गुरुजन अत्यंत हर्षित है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हाथों पुरस्कार पाना आकृति के साथ-साथ विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का क्षण रहा ।
Post Views: 42








