सबकी खबर , पैनी नज़र

October 12, 2026 8:25 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 12, 2026 8:25 am

1 जून को होगा मतदान 14 मई तक नामांकन करने की तिथि 17 मई को नाम वापिसी मतगणना 4 जून 2024

हिमाचलः केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। हिमाचल में लोकसभा चुनाव 7वें चरण में होंगे और 1 जून को वोटिंग होगी। वहीं राज्य में लोकसभा की 4 सीटों के साथ-साथ 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। ये उपचुनाव धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, गगरेट, सुजानपुर, बड़सर और कुटलैहड़ विधानसभा सीट के लिए करवाए जाएंगे। इसकी घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ की है।

1 जून को होगा मतदान 14 मई तक नामांकन करने की तिथि 17 मई को नाम वापिसी मतगणना 4 जून 2024

अब प्रदेश में 2 महीने तक किसी भी तरह के उद्घाटन नहीं होंगे ना ही तबदले होंगे और ना ही नेता सरकारी गाड़ियों का उपयोग कर पाएंगे। यहां तक की मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर का प्रयोग नहीं कर सकते। विधायक केवल घर से ऑफिस तक गाड़ी का प्रयोग कर सकते हैं। प्रदेश की निगाहें 18 तारीख की होगी जब सर्वोच्च न्यायालय में छह वागियों के पक्ष या विपक्ष निर्णय लिया जाएगा।