सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 31, 2026 12:22 am

राज्यपाल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन

शिमला 10 मई, 2024: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों, ‘भगवान श्री परशुराम’ और ‘श्री यमुना’ का विमोचन किया।
राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और आस्था पर आधारित दोनों ही पुस्तकें पाठकों के लिए ज्ञान का भण्डार हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम पुस्तक में लेखक ने रामायण, महाभारत और विभिन्न पुराणों के संदर्भ प्रस्तुत किए हैं और भगवान परशुराम के विभिन्न रूपों का वर्णन किया है। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी तीर्थ से लेकर कुरूक्षेत्र की महिमा तथा राम-लखन परशुराम संवाद सहित अनेक विषयों को श्रद्धाभाव से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि श्री यमुना नामक दूसरी पुस्तक में लेखक ने यमुना को केवल नदी नहीं बल्कि माता स्वरूप में प्रस्तुत किया है।
राज्यपाल ने लेखक को शुभकामनाएं देते हुए अपने लेखन कार्यों को भविष्य में भी जारी रखने को कहा।
अश्वनी वर्मा ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए पुस्तकों को प्रकाशित करने तथा इस दिशा में उनके शोध व कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।