सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 29, 2026 10:07 pm

एथर रिज़्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी मिथकों को तोड़ रहा है

भारत के अग्रणी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माताओं में से एक एथर एनर्जी ने बेंगलुरु में दूसरे एथर कम्युनिटी डे के अवसर पर अपना फ़ैमिली स्कूटर रिज़्टा लॉन्च किया था। रिज़्टा को परिवार की जरूरतों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें कम्फर्ट, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

परिवार की जरूरतों के लिए परफेक्ट स्कूटर के रूप में रिज़्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी अनेकों मिथकें तोड़ रहा है:

मिथक 1: इलेक्ट्रिक स्कूटर में कम्फर्ट की कमी होती है

ऑल-न्यू रिज़्टा की सीट बाजार में उपलब्ध सबसे बड़ी सीटों में से एक है, जो यूज़र्स को पर्याप्त जगह प्रदान करती है। इस पर दो वयस्क एक बड़े बैकपैक के साथ आसानी से बैठ सकते हैं। इसमें राइडिंग सीधी मुद्रा में बैठकर होने के कारण इसे शहर में चलाना बहुत आरामदायक है। इसके सस्पेंशन भी राइड को आरामदायक बनाने के लिए ट्यून किए गए हैं, जिससे राइडर का कम्फर्ट बढ़ता है। इसलिए यह झटकों से आसानी से निकल जाता है, और आपकी पीठ में झटकों को बिलकुल भी महसूस नहीं होने देता, तथा इसकी आरामदायक सीट शरीर को सही मुद्रा में बनाकर रखती है।

रिज़्टा के बड़े फ्लोरबोर्ड से राईडर को पर्याप्त लैग स्पेस मिलता है। साथ ही, रिज़्टा Z में पिलियन राइडर को सपोर्ट देने के लिए एक बैकरेस्ट दिया गया है। इसलिए रिज़्टा वर्तमान में बाज़ार में उपलब्ध सबसे आरामदायक विकल्पों में से एक है।

मिथक 2: इलेक्ट्रिक स्कूटर पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले कम सुविधाजनक होते हैं

सुविधा के लिए बनाए गए रिज़्टा में 56 लीटर का विशाल स्टोरेज मिलता हैजिसमें 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और 22 लीटर की वैकल्पिक फ्रंक एक्सेसरी है। इसका अंडरसीट स्टोरेज इतना बड़ा है कि इसमें एक फुल फेस हेलमेट रखने के बाद भी कुछ जगह बची रहती है। इसमें एक स्टोरेज ऑर्गनाइज़र भी दिया गया है, जो बूट स्पेस में आ जाता है, और इसमें “जॉय पॉकेट” है,जिसमें आप अपनी चाबियाँ,फ़ोन या स्कूटर साफ करने के लिए एक कपड़ा रख सकते हैं। इसमें दैनिक जरूरतों का सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह है। इसके अंडरसीट स्टोरेज में एक 18पॉवर आउटपुट का मल्टी-पर्पज़ चार्जर फिट किया जा सकता है, जो फ़ोन, टेबलेट, और पोर्टेबल स्पीकर्स जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ को चार्ज कर सकता है।

इसके अन्य फीचर्स में मैजिक ट्विस्टTM,ऑटोहोल्डTM,रिवर्स मोड और स्कूटर डैशबोर्ड पर गूगल मैप्स द्वारा नैविगेशन शामिल हैं। मैजिक ट्विस्ट फीचर द्वारा यूज़र्स थ्रॉटल से स्पीड कंट्रोल कर सकते हैं। सीधी दिशा में थ्रॉटल घूमने पर स्पीड बढ़ती है और उल्टी दिशा में घुमाने पर ब्रेक लगता है। जब यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ढलान पर ले जाया जाता हैतब ऑटोहोल्ड फीचर इसको थामकर रखता हैऔर रिवर्स मोड द्वारा स्कूटर को आसानी से रिवर्स किया जा सकता है और इसे पीछे की ओर खींचने की जरूरत नहीं पड़ती। गूगल मैप्स के साथ साझेदारी में दोपहिया वाहनों के लिए विशेष मार्ग, बेहतर लाइव ट्रैफ़िक अपडेट और बेहतर जीपीएस लैचिंग के साथ नैविगेशन भी आसान बना दिया गया है।

मिथक 3: इलेक्ट्रिक स्कूटर सुरक्षित नहीं हैं

एथर एनर्जी स्कूटर राइडर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देता आया है, इसने अपने स्कूटर्स में कई सुरक्षा विशेषताएं दी हैं। रिज़्टा में एथर ने स्किडकंट्रोलTM फीचर पेश किया है। यह एथर का एक प्रोप्राइटरी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है, जो कम फ्रिक्शन वाली सतहों जैसे रेत, बजरी, पानी या तेल वाली सतहों पर एक्सलेरेशन देने पर फिसलने से बचाने लिए मोटर टॉर्क को सुगमता से कंट्रोल करता है। यह सिस्टम इन-हाउस विकसित किए गए एथर ड्राइव कंट्रोलरTM (एडीसी)द्वारा चलता है।

इसकी अन्य सुरक्षा विशेषताओं में फॉलसेफTM,इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ईएसएस) और थेफ्ट एंड टो डिटेक्ट शामिल हैं, जो एथर 450 सीरीज़ के स्कूटरों में भी मौजूद थीं, और अब रिज़्टा में दी गई हैं। फॉलसेफफीचर स्कूटर के गिरने से पहले ही मोटर की पॉवर सप्लाई रोक देता है। राइडर द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने पर टक्कर होने से रोकने के लिए ईएसएस फीचर टेल लाइट को ब्लिंक कराने लगता है और आसपास के लोगों को सचेत कर देता है। वहीं थेफ्ट एंड टो डिटेक्ट ऐप आपको चोरी या टो के अलर्ट भेज देता है।

एथर में IP67 रेटिंग का बैटरी पैक है, जो बैटरी को पानी से होने वाले नुकसान से बचाता है। साथ ही, रिज़्टा के तीनों वैरिएंट्स के साथ एथर का साल का वैकल्पिक वॉरंटी प्रोग्राम, ‘एथर बैटरी प्रोटेक्ट’ मिलता है। इस वॉरंटी प्रोग्राम में केवल बैटरी ही कवर नहीं होती, बल्कि साल पूरे होने के बाद बैटरी की कम से कम 70 प्रतिशत हैल्थ बची रहने की गारंटी भी मिलती है।

मिथक 4: इलेक्ट्रिक स्कूटर पर्याप्त रेंज और परफॉर्मेंस नहीं देते

रिज़्टाका 2.9kWh बैटरी वैरिएंट 123 किलोमीटर की आईडीसी रेंज और 3.7kWh वैरिएंड 159 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है, जो दैनिक आवागमन के लिए पर्याप्त है। जब बैटरी की चार्जिंग ख़त्म हो जाए, तो इसे फिर से चार्ज करने के लिए पूरे देश में एक विशाल चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर है। अपने दो राइडिंग मोड्स – ज़िप और स्मार्टईको के साथ रिज़्टा80 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चल सकता है, जो शहर में आवागमन के लिए काफ़ी सुविधाजनक है।

रिज़्टामें मैजिकट्विस्ट,ऑटोहोल्डऔर रिवर्स मोड जैसे राइड असिस्ट फीचर भी दिए गए हैं, जो मिलकर इसकी परफॉर्मेंस और ज्यादा अच्छी बना देते हैं।

रिज़्टामें भी 450सीरीज़ की तरह ही सेंटर ऑफ़ ग्रेविटी नीचा है, वजन का संतुलित वितरण किया गया है, और दोनों तरफ एक समान संतुलन दिया गया है, ताकि राइडिंग की हर परिस्थिति में और हर कौशल के राइडर को बिलकुल सटीक नियंत्रण मिले। 1285मिमी के छोटे व्हीलबेस के कारण रिज़्टाको कहीं भी ले जाना बहुत आसान है।

मिथक 5: इलेक्ट्रिक स्कूटर टेक्नोलॉजी के मामले में आधुनिक नहीं होते हैं

एथर ने अपने सॉफ्टवेयर स्टैक में सबसे नया अपग्रेड, एथरस्टैक6 पेश किया है। एथर स्कूटर के सभी अनुभव एथरस्टैक पर संचालित होते हैं, जो सॉफ्टवेयर,फर्मवेयर और सिस्टम एल्गोरिदम की विभिन्न इंटरकनेक्टेड लेयर्स पर निर्मित है। इसके नए अपडेट में नया मोबाइल ऐप,डैशबोर्ड पर व्हाट्सऐप इंटीग्रेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग,‘पिंग माई स्कूटर’, कॉल का ऑटो-रिप्लाई और एलेक्सा इंटीग्रेशन जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं। डैशबोर्ड पर व्हाट्सऐप उपलब्ध हो जाने से आप जब वाहन खड़ा हो,उस समय राइडर व्हाट्सऐप के मैसेज पढ़ सकते हैं। ‘पिंग माई स्कूटर’फीचर द्वारा आप नए एथर ऐप की मदद से तेज ऑडियो और विज़्युअल संकेतों द्वारा स्कूटर कहाँ खड़ा है,यह देख सकते हैं। एलेक्सा स्मार्ट असिस्टैंट इंटीग्रेशन इंगलिश और हिंदी में 50 से ज़्यादा प्रॉम्प्ट प्रदान करता है, जिसके द्वारा राइडर्स वॉइस कमांड के जरिए मौजूदा चार्ज स्टेटस,वह जगह, जहाँ आखिरी बार स्कूटर पार्क किया था, ट्रिप की व्यवहारिकता का विवरण, पुश नैविगेशन जैसी अनेक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, लाईव लोकेशन शेयरिंगद्वारा राईडर्स पहले से निर्धारित किए गए कॉन्टैक्ट के साथ अपनी लोकेशन साझा कर सकते हैं।

मौजूदा एथर मालिकों को इनमें से कई फीचर्स के साथ एथरस्टैक 6.0 ओवर-द-एयर अपडेट के रूप में प्राप्त होगा। ओवर-द-एयर अपडेट द्वारा आपका स्कूटर ऑन-द-गो रहते हुए सॉफ़्टवेयर अपडेट के माध्यम से अपग्रेड हो जाता है।

इसका नया मोबाईल ऐप एक नए इंटरफेस विगेटएक्स के साथ व्यक्तिगत और सुगम अनुभव प्रदान करता है,जिसके द्वारा होम स्क्रीन पर उपयोगी जानकारी मिलती रहती है। यह ऐप राईड के इतिहास की जानकारी,इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग शुरू करने के बाद प्राप्त हुई बचत आदि का विवरण प्रदान करता हैऔर विभिन्न उपलब्धियों का स्मरण कराता रहता है। ये फीचर्स राइडर की सुरक्षा,सुविधा और राइड के संपूर्ण अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

संक्षेप में एथर रिज़्टाने इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी मिथकों को तोड़ दिया है, और यह पूरे परिवार को सुरक्षा, आराम और सुविधा प्रदान करने वाला एक आदर्श स्कूटर बन गया है।

 एथर रिज़्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी मिथकों को तोड़ रहा है

भारत के अग्रणी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माताओं में से एक एथर एनर्जी ने बेंगलुरु में दूसरे एथर कम्युनिटी डे के अवसर पर अपना फ़ैमिली स्कूटर रिज़्टा लॉन्च किया था। रिज़्टा को परिवार की जरूरतों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें कम्फर्ट, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

परिवार की जरूरतों के लिए परफेक्ट स्कूटर के रूप में रिज़्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी अनेकों मिथकें तोड़ रहा है:

मिथक 1: इलेक्ट्रिक स्कूटर में कम्फर्ट की कमी होती है

ऑल-न्यू रिज़्टा की सीट बाजार में उपलब्ध सबसे बड़ी सीटों में से एक है, जो यूज़र्स को पर्याप्त जगह प्रदान करती है। इस पर दो वयस्क एक बड़े बैकपैक के साथ आसानी से बैठ सकते हैं। इसमें राइडिंग सीधी मुद्रा में बैठकर होने के कारण इसे शहर में चलाना बहुत आरामदायक है। इसके सस्पेंशन भी राइड को आरामदायक बनाने के लिए ट्यून किए गए हैं, जिससे राइडर का कम्फर्ट बढ़ता है। इसलिए यह झटकों से आसानी से निकल जाता है, और आपकी पीठ में झटकों को बिलकुल भी महसूस नहीं होने देता, तथा इसकी आरामदायक सीट शरीर को सही मुद्रा में बनाकर रखती है।

रिज़्टा के बड़े फ्लोरबोर्ड से राईडर को पर्याप्त लैग स्पेस मिलता है। साथ ही, रिज़्टा Z में पिलियन राइडर को सपोर्ट देने के लिए एक बैकरेस्ट दिया गया है। इसलिए रिज़्टा वर्तमान में बाज़ार में उपलब्ध सबसे आरामदायक विकल्पों में से एक है।

मिथक 2: इलेक्ट्रिक स्कूटर पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले कम सुविधाजनक होते हैं

सुविधा के लिए बनाए गए रिज़्टा में 56 लीटर का विशाल स्टोरेज मिलता हैजिसमें 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और 22 लीटर की वैकल्पिक फ्रंक एक्सेसरी है। इसका अंडरसीट स्टोरेज इतना बड़ा है कि इसमें एक फुल फेस हेलमेट रखने के बाद भी कुछ जगह बची रहती है। इसमें एक स्टोरेज ऑर्गनाइज़र भी दिया गया है, जो बूट स्पेस में आ जाता है, और इसमें “जॉय पॉकेट” है,जिसमें आप अपनी चाबियाँ,फ़ोन या स्कूटर साफ करने के लिए एक कपड़ा रख सकते हैं। इसमें दैनिक जरूरतों का सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह है। इसके अंडरसीट स्टोरेज में एक 18पॉवर आउटपुट का मल्टी-पर्पज़ चार्जर फिट किया जा सकता है, जो फ़ोन, टेबलेट, और पोर्टेबल स्पीकर्स जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ को चार्ज कर सकता है।

इसके अन्य फीचर्स में मैजिक ट्विस्टTM,ऑटोहोल्डTM,रिवर्स मोड और स्कूटर डैशबोर्ड पर गूगल मैप्स द्वारा नैविगेशन शामिल हैं। मैजिक ट्विस्ट फीचर द्वारा यूज़र्स थ्रॉटल से स्पीड कंट्रोल कर सकते हैं। सीधी दिशा में थ्रॉटल घूमने पर स्पीड बढ़ती है और उल्टी दिशा में घुमाने पर ब्रेक लगता है। जब यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ढलान पर ले जाया जाता हैतब ऑटोहोल्ड फीचर इसको थामकर रखता हैऔर रिवर्स मोड द्वारा स्कूटर को आसानी से रिवर्स किया जा सकता है और इसे पीछे की ओर खींचने की जरूरत नहीं पड़ती। गूगल मैप्स के साथ साझेदारी में दोपहिया वाहनों के लिए विशेष मार्ग, बेहतर लाइव ट्रैफ़िक अपडेट और बेहतर जीपीएस लैचिंग के साथ नैविगेशन भी आसान बना दिया गया है।रिज़्टामें भी 450सीरीज़ की तरह ही सेंटर ऑफ़ ग्रेविटी नीचा है, वजन का संतुलित वितरण किया गया है, और दोनों तरफ एक समान संतुलन दिया गया है, ताकि राइडिंग की हर परिस्थिति में और हर कौशल के राइडर को बिलकुल सटीक नियंत्रण मिले। 1285मिमी के छोटे व्हीलबेस के कारण रिज़्टाको कहीं भी ले जाना बहुत आसान है।