सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 1:14 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 1:14 am

21 जुलाई को बिजली रहेगी बंद

मंडी, 19 जुलाई । 21 जुलाई को 11 केवी जेल रोड़ तथा 11 केवी हॉस्पिटल एचटी लाइन की आवश्यक मरम्मत तथा पेड व झाडियों की कटिंग का कार्य किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता उपमंडल नम्बर एक नरेश कुमार ने बताया कि मरम्मत के चलते 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक जेल रोड़, दो अम्ब, तल्याहड़, सर्किट हाउस, पैलेस, डाइट, सुहड़ा मुहल्ला, महाजन बाजार,रवि नगर, गणपति रोड़, मोती बाजार, तुंगल कॉलोनी, टाउन हाल तथा साथ लगते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने के कारण यह कार्य अगले दिन किया जायेगा।
उन्होंने लोगों के सहयोग की अपील की है।