सबकी खबर , पैनी नज़र

August 28, 2026 10:30 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 28, 2026 10:30 am

इस बार की दीपावली ऐतिहासिक, सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ : ज़यराम ठाकुर

पाँच सौ साल बाद राम लला के जन्मभूमि मंदिर में विराजमान होने के बाद की दीपावली ऐतिहासिक शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के लिए यह दीपावली प्रसन्नता और सम्पन्नता लेकर आए। सभी प्रदेशवासी स्वस्थ एवं  समृद्ध हो ऐसी मैं ईश्वर से कामना करता हूँ। यह दीपावली बाक़ी दीपावली से अलग है, ऐतिहासिक है। पाँच सौ साल के लंबे संघर्षों के बाद भगवान श्रीराम बाल रूप में अपने जन्मस्थान अयोध्या में जन्मभूमि मंदिर में विराजमान हुए हैं। रामलला के अपने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद की यह पहली दीपावली है। यह दीपावली मनाने का सौभाग्य पीढ़ियों बाद हमें प्राप्त हुआ है। हम सौभाग्यशाली है कि हमने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखी और अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद की पहली दीपावली मनाने का सौभाग्य हमें प्राप्त हो रहा है।