सबकी खबर , पैनी नज़र

September 28, 2026 4:54 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 28, 2026 4:54 am

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल का संदेश आकाशवाणी और दूरदर्शन से होगा प्रसारित

शिमला 24 जनवरी, 2025:गणतंत्र दिवस के अवसर पर आकाशवाणी शिमला से 25 जनवरी, 2025 को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का संदेश प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति के संदेश के तुरन्त बाद प्रसारित किया जाएगा। राष्ट्रपति का संदेश सायं 7ः00 बजे प्रसारित किया जाएगा।
आकाशवाणी शिमला का प्राइमरी चैनल, इसके सभी रिले केन्द्रों और एफ.एम. शिमला, हमीरपुर तथा धर्मशाला पर राज्यपाल का संदेश एक साथ प्रसारित होगा।
राज्यपाल के सन्देश को दूरदर्शन केन्द्र शिमला से 26 जनवरी, 2025 को प्रातः 8ः30 बजे प्रसारित किया जाएगा।