सबकी खबर , पैनी नज़र

September 27, 2026 12:44 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 27, 2026 12:44 am

लांस नायक मनीष ठाकुर की शहादत को नमन, बिंदल अंतिम संस्कार में हुए शामिल

नाहन,04 जून 2025,हिमाचल प्रदेश के नाहन विधानसभा क्षेत्र के बड़ाबन गांव के वीर सपूत लांस नायक मनीष ठाकुर, जो सिक्किम में अपनी ड्यूटी निभाते हुए दो दिन पूर्व मात्र 27 वर्ष की आयु में वीरगति को प्राप्त हुए, उनकी शहादत ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। आज जब उनका पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो हर दिल में देशभक्ति की भावना और आंखों में आंसू थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लांस नायक मनीष ठाकुर के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। डॉ. बिंदल ने कहा, “हिमाचल प्रदेश, जो वीरभूमि के नाम से जाना जाता है, के हजारों नौजवानों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। मनीष ठाकुर जैसे वीर सपूतों की शहादत पर हमें गर्व है। उनकी वीरता और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करेगा।”डॉ. बिंदल ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
इस अवसर पर शिमला से सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व विधायकों बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष धीरज, प्रदेश सचिव मुनिश और पूर्व जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता उपस्थित रहे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी दुख व्यक्त किया।